Newshaat_Logo

हेमंत सोरेन सरकार पर भाजपा का हमला, ट्रेजरी फर्जीवाड़ा को बताया बड़े भ्रष्टाचार का उदाहरण

Bokaro: आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है. इससे कोलियरियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है और सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है.
 
भाजपा का हेमंत सोरेन सरकार पर ट्रेजरी फर्जीवाड़ा को लेकर जोरदार हमला, कहा- सरकार में चारों तरफ सिर्फ लूट मची है

Bokaro: बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर ट्रेजरी में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. बोकारो के बाद अब हजारीबाग में ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी को लेकर बीजेपी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने पूरे मामले को चारा घोटाले से भी बड़ा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

बोकारो पहुंचे भानू प्रताप शाही ने कहा कि AG की रिपोर्ट में करीब 11,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की आशंका जताई गई है. इस मामले की परतें अब खुलने लगी हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के संरक्षण में इस तरह का घोटाला किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाएगी.

वहीं धनबाद से बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बोकारो जिले में इससे भी बड़ा घोटाला चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है.

इससे कोलियरियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है और सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी केंद्र सरकार को दे दी गई है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.