निकाय चुनाव में लगातार हो रही देरी पर BJP ने जताई नाराज़गी, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा- निकाय चुनाव में वोट चोरी नहीं होगी...
Jharkhand Desk: झारखंड में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बाद नगर निकाय चुनाव जल्द होने की संभावना बढ़ गई है. कार्यभार संभालने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने आयोग कार्यालय में अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली. इसके बाद शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के कामकाज पर चर्चा हुई.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम के अनुसार आयोग नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार है, बस सरकार के निर्णय की प्रतिक्षा की जा रही है, क्योंकि प्रारंभिक तैयारी के बाद वार्डों और पदों के निर्धारण के लिए, जो आरक्षण व्यवस्था नगर विकास विभाग तय करके आयोग को देगा, उसी अनुरूप चुनाव कराए जायेंगे, जिसे लेकर इंतजार किया जा रहा है. इन सबके बीच आगामी 14 अक्टूबर को नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. पिछली सुनवाई में न्यायालय के सख्त रुख को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि उससे पहले सरकार, नगर निकाय चुनाव को लेकर कुछ निर्णय ले सकती है.
करीब 2 सालों से नगर निकाय चुनाव लंबित होने पर सियासत जारी है. प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी, राज्य सरकार पर ओबीसी ट्रिपल टेस्ट का बहाना बनाकर चुनाव नहीं कराने का आरोप लगा रही है.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से राज्य निर्वाचन आयुक्त झारखण्ड श्रीमती अलका तिवारी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। pic.twitter.com/t4wpkdnntb
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) October 3, 2025
अभी तक राज्य सरकार ओबीसी ट्रिपल टेस्ट का बहाना बनाती रही है और अब तो वह भी पूरा हो चुका है आखिर क्या वजह है? कि सरकार इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है और इस पर कुछ निर्णय नहीं ले रही है. यह सरकार, निकाय चुनाव ना कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है: शिवपूजन पाठक, मीडिया प्रभारी, बीजेपी
झारखंड में जल्द होंगे चुनाव: कांग्रेस
बीजेपी के आरोप को खारिज करते हुए सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने कहा है कि झारखंड में जल्द चुनाव कराए जाएंगे, सरकार ने ओबीसी ट्रिपल टेस्ट के अलावा राज्य निर्वाचन आयुक्त की भी नियुक्ति कर ली है यानी सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बीजेपी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि निकाय चुनाव में वोट चोरी नहीं होगी, जिसका फलाफल यह निकलेगा कि बीजेपी का एक भी वार्ड पार्षद जीत करके नहीं आएगा.
नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखण्ड श्रीमती अलका तिवारी ने आज राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/rWAvPWOcZs
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 3, 2025
नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखण्ड श्रीमती अलका तिवारी ने आज राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/rWAvPWOcZs
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 3, 2025







