Newshaat_Logo

बिजली-पानी संकट पर बीजेपी का हंगामा, डीसी कार्यालय के सामने महिलाओं ने मटका लेकर किया प्रदर्शन

Bokaro:  बोकारो में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पहुंचे. उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधा. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे होने का आरोप लगाया.
 
JHARKHAND

Bokaro: शहर में लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिला समाहरणालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य शामिल हुईं. महिलाओं ने सिर पर मटका लेकर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, मटका लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा  प्रदर्शन मार्च - News Lahar

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहती है, वहीं पेयजल आपूर्ति भी नियमित नहीं हो पा रही है.

बोकारो में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पहुंचे. उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधा. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे होने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि जो सरकार बिजली और पानी जनता को नहीं दे सकती है, उस सरकार से जनता का कुछ भी भला नहीं हो सकता है.

महिला प्रदर्शनकारियों ने खाली मटका दिखाकर कहा कि लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है. गर्मी के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है, जिससे आम जनता परेशान है. भाजपा नेताओं ने सरकार पर जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

हम तो आपके सामने हैं...', बगावत के सवाल पर बोले पूर्व सीएम चंपई सोरेन -  former cm champai soren several jmm mla likely to join bjp ahead jharkhand  assembly polls ntc - AajTak

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, यह प्रतिदिन देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से 15 साल के बंगाल के शासन को जनता ने भाजपा की अगुवाई में उखाड़ फेंका है, इस तरह इस राज्य में भी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम जनता भाजपा की मदद से करेगी.

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि आज हेमंत सोरेन सीना ठोक कर यह नहीं कह सकते हैं कि वे प्रदेश में लोगों को समुचित बिजली और पानी उपलब्ध करा पा रहे हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन को सरकार में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने डीसी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में बिजली आपूर्ति में सुधार, नियमित जलापूर्ति और खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने की मांग की गई. पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

प्रदर्शन को देखते हुए डीसी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.