Newshaat_Logo

स्वास्थ्य विभाग को लेकर भाजपा का तीखा हमला, गीता कोड़ा से लेकर राफिया नाज तक ने मुख्यमंत्री से की डॉ इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग

Ranchi: राफिया नाज ने कहा कि इससे पहले इरफ़ान अंसारी ने कभी महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया तो कभी योग करने की वजह से मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाया. पूर्व में राष्ट्रपति को लेकर भी कांग्रेस पार्टी बेतुकी भाषा का प्रयोग कर चुकी है.
 
jharkhand

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद गीता कोड़ा से लेकर भाजपा की महिला प्रवक्ता राफिया नाज तक ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की है.

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर गीता कोड़ा ने इरफान अंसारी की बर्खास्तगी की मांग  की - Newswave Jharkhand

भाजपा की दोनों महिला नेताओं ने इरफान अंसारी के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें इलाज की जरूरत है. भाजपा की जनजातीय और अल्पसंख्यक समुदाय से आनेवाली दोनों महिला नेत्रियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के द्वारा महिलाओं के संदर्भ में उनके एक बयान बेहद आपत्तिजनक है.

Geeta Koda joins Congress

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि इरफान अंसारी द्वारा महिलाओं के चेहरे की चमक बढ़ जाने जैसे शब्द का प्रयोग करना पूरे महिला समाज का अपमान करने वाला है, यह बयान शर्मनाक और निंदनीय है. कांग्रेस नेताओं और खासकर इरफान अंसारी के द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया. यह कोई पहला आपत्तिजनक बयान नहीं है. इसके पहले भी महिलाओं के खिलाफ मंत्री आपत्तिजनक बयान दे चुके है.

स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताएं क्या हैं, बताएं मंत्री इरफान अंसारी; बीजेपी  की राफिया नाज ने पूछे सवाल

वहीं राफिया नाज ने कहा कि इससे पहले इरफ़ान अंसारी ने कभी महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया तो कभी योग करने की वजह से मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाया. पूर्व में राष्ट्रपति को लेकर भी कांग्रेस पार्टी बेतुकी भाषा का प्रयोग कर चुकी है. राफिया नाज ने कहा कि इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इनका इलाज कराना जरूरी है. राज्य सरकार को तत्काल इन्हें रिनपास में भर्ती करा देना चाहिए. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने हेमंत सरकार से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है.

क्या था मंत्री इरफान अंसारी का बयान

दरअसल, रांची में एक विभागीय कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों ने जब राज्यसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के लिए 10 जून को विधानसभा में गोलबंद हुए भाजपा विधायकों पर तंज कसा. इस क्रम में यह बोल दिया कि सीपी सिंह की तो बात छोड़िए, भाजपा की महिला विधायकों का चेहरा भी खूब चमक रहा था.

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि जिस परिमल नथवानी का नामांकन रद्द होना चाहिए था उनका नामांकन वैध हो जाने पर भाजपा विधायक सीपी सिंह और महिला विधायकों का चेहरा चमक रहा था. आगे मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि ये लक्षण और चाल चलन को वह नहीं चलने देंगे क्योकि झारखंड का निर्माण दिशोम गुरु और उनके पिता फुरकान अंसारी ने इस लिए नहीं कराया था.