Newshaat_Logo

रांची में चोरों की तलाश के दौरान फायरिंग, अपनी ही राइफल से घायल हुआ बॉडीगार्ड; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Ranchi: जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ संदिग्ध लोगों के घर के आसपास घूमने की सूचना मिलने पर मकान मालिक और उनका निजी बॉडीगार्ड बाहर निकले. इसी दौरान चोरों का पीछा करते समय AK-47 से अचानक फायरिंग हो गई और गोली सीधे बॉडीगार्ड को लग गई. प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है.
 
jharkhand

Ranchi: राजधानी रांची के अशोक नगर इलाके में चोरों को पकड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. एक मकान मालिक के निजी बॉडीगार्ड को उसकी ही लाइसेंसी AK-47 राइफल से अचानक गोली लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.

सूडान संघर्ष: आख़िर लोग धड़ल्ले से एके-47 राइफ़ल क्यों ख़रीद रहे हैं - BBC  News हिंदी

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ संदिग्ध लोगों के घर के आसपास घूमने की सूचना मिलने पर मकान मालिक और उनका निजी बॉडीगार्ड बाहर निकले. इसी दौरान चोरों का पीछा करते समय AK-47 से अचानक फायरिंग हो गई और गोली सीधे बॉडीगार्ड को लग गई. प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है.

builder-bodyguard-shot-by-his-own-rifle-in-ranchi

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बॉडीगार्ड को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की कोशिश करने वाले संदिग्ध कौन थे और घटना के समय आखिर किस परिस्थिति में गोली चली. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि फायरिंग चोरों द्वारा नहीं, बल्कि बॉडीगार्ड की अपनी लाइसेंसी AK-47 से हुई। मामले की विस्तृत जांच जारी है.