Movie prime

Bollywood सिंगर Shilpa Rao की दिलकश आवाज ने लूटी महफिल, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मैदान

Jharkhand Desk: दर्शकों ने कहा कि यह क्षण स्थापना दिवस समारोह के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया. एक ओर बॉलीवुड की जानी-मानी आवाज़ मंच पर थी, वहीं दूसरी ओर राज्य की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जनता के बीच खड़ी होकर कला और संस्कृति के उत्सव को और खास बना रही थीं. 
 
SHILPA RAO

Jharkhand Desk: झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मोरहाबादी मैदान संगीत की महफिल से सराबोर रहा. बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव जब अपनी सुरीली प्रस्तुति दे रही थीं, पूरा मैदान उनकी आवाज़ में डूब गया था. हजारों लोग सुरों की दुनिया में खोए हुए थे. तभी एक ऐसा पल आया जिसने इस शाम को और भी खास बना दिया. 

Image

Image

इसी दौरान विधायक कल्पना सोरेन दर्शक दीर्घा से उठकर सीधे मंच तक पहुंच गईं और शिल्पा राव के साथ लाइव प्रस्तुति में शामिल हो गईं. शिल्पा राव के गीतों की लय और माहौल ऐसा था कि कल्पना सोरेन खुद को रोक नहीं सकीं. उन्होंने मंच पर जाकर बॉलीवुड गीतों पर शिल्पा राव का साथ दिया. दोनों ने बेहद सहजता और उमंग के साथ सुरों का ऐसा संगम पेश किया कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

Image

Image

दर्शकों ने कहा कि यह क्षण स्थापना दिवस समारोह के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया. एक ओर बॉलीवुड की जानी-मानी आवाज़ मंच पर थी, वहीं दूसरी ओर राज्य की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जनता के बीच खड़ी होकर कला और संस्कृति के उत्सव को और खास बना रही थीं. शिल्पा राव ने भी कल्पना सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों ने मिलकर संगीत की इस शाम को अविस्मरणीय बना दिया. दर्शकों के मुताबिक यह दृश्य लंबे समय तक यादों में बस जाने वाला है.