Newshaat_Logo

सामूहिक विवाह में दिखा बॉलीवुड स्टार का अंदाज, जामताड़ा पहुंचे चंकी पांडे, नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं

Jamtara: इस मौके पर गांधी मैदान स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था. चंकी पांडे का अभिनय देखने और उन्हें सुनने के लिए काफी संख्या में दर्शक आए थे. चंकी पांडे स्टेज पर आए और अपनी फिल्मों के गीत और डायलॉग को सुनाया. मगर जब उन्होंने गीत 'ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' गाया तो दर्शक पूरी तरह से झूम उठे.
 
JHARKHAND

Jamtara: जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में देर रात चले गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और अपने गीत संगीत और नृत्य से विवाह कार्यक्रम समारोह में समा बांध दिया. ऐतिहासिक गांधी मैदान में 51 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उन्होंने उनको आशीर्वाद भी दिया.

झूम उठे लोग

इस मौके पर गांधी मैदान स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था. चंकी पांडे का अभिनय देखने और उन्हें सुनने के लिए काफी संख्या में दर्शक आए थे. चंकी पांडे स्टेज पर आए और अपनी फिल्मों के गीत और डायलॉग को सुनाया. मगर जब उन्होंने गीत 'ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' गाया तो दर्शक पूरी तरह से झूम उठे. उन्होंने जामताड़ा का नाम लेते हुए कहा कि जामताड़ा इंडिया में काफी फेमस हो गया है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा.

गरीब लड़कियों की शादी बड़े धूमधाम से हुई और सारे रस्म रिवाज निभाए गए. गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई, जिसमें समाज के सभी लोग शरीक हुए. गीत, संगीत और मेहंदी ‌की रस्म भी अदा की गई.

सभी वर वधू को नगद सहित दिए गए उपहार

सभी गरीब कन्याओं को 5100 रूपये नगद सहित बर्तन कपड़ा अन्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई. विदाई दी गई. कोई पिता बना तो कोई भाई बना. यह एक सांस्कृतिक आयोजन था. जिसमें कई विभाग के लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत करके माहौल को खूबसूरत बनाने का काम किया.