Movie prime

21 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर असम चुनाव में जेएमएम ने बढ़ाई हलचल, असम विधानसभा चुनाव में जेएमएम का बड़ा दांव

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी ने राज्य की 21 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने का संकेत दिया है. जेएमएम नेतृत्व का कहना है कि पार्टी आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी है.
 
 
JMM

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग के लिए जेएमएम की वार्ता विफल हो गई. जिसके बाद जेएमएम ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. नामांकन करने के अंतिम दिन 23 मार्च को झामुमो ने असम की 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा सुबह ही कर दी थी. जिसके बाद झामुमो ने विधानसभा वार उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं.

JMM के 21 उम्मीदवारों की सूची

क्रम संख्या क्षेत्र संख्या विधानसभा उम्मीदवार
1. 47 मजबात प्रीति रेखा बरला
2. 70 बिस्वनाथ तेहारू गौर
3. 106 खुमताई अमित नाग
4. 87 चाबुआ भुबेन मुरारी
5. 01 गोसाईगांव फेड्रिक्सन हांसदा
6. 93 सोनारी बलदेव तेली
7. 90 डुलियाजन पीटर मींज
8. 74 रोंगोनाडी पाबन सौताल
9. 84 डिगबोर्ड भरत नायक
10. 45 भेरगांव प्रभात दास पनिका
11. 91 तिंगखोंग महाबीर बास्के
12. 66 बरछल्ला अब्दुल माजन
13. 68 रंगापारा मैथ्यू टोपनो
14. 83 मार्गेरिटा जेनरल मिंज
15. 92 नाहरकटिया संजय बाघ
16. 85 मकुम मुन्ना कर्मकार
17. 82 डूमडुमा रत्नाकर टाटी
18. 107 सरूपथार साहिल मुंडा
19. 102 तिताबोर सोनिया
20. 108 बोकाजन (एसटी) प्रतापचिंग रांगफार
21. 89 खोवांग प्रभाकर दास

झामुमो के केंद्रीय महासचिव (संगठन) विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो इस बार पूरी गंभीरता से असम विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहा है. वहीं, रांची में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ने असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात नहीं बनने पर कहा कि पार्टी के लिए मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है.

jmm candidate list released

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव (संगठन) विनोद पांडेय द्वारा सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है. जारी लिस्ट को लेकर जेएमएम केंद्रीय महासचिव ने कहा कि हम पहले भी असम में इक्का दुक्का स्थान पर चुनाव लड़ते रहे हैं. लेकिन इस बार फिरकापरस्त ताकतों को शिकस्त देने और असम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरी करने के लिए कृतसंकल्पित होकर चुनाव लड़ रहे हैं.

चुनाव आयोग की तैयारियां

असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुटा है और सभी राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है. 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर जेएमएम ने साफ कर दिया है कि वह असम विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है. आने वाले दिनों में पार्टी की रैलियों और प्रचार अभियान से चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है.