Newshaat_Logo

48 घंटे तक सावधान! 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, झारखंड के 20 जिलों में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Ranchi: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है. झारखंड सहित देश के 16 राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान आंधी-पानी और आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान जताया है.
 
JHARKhand

Ranchi: झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम ने करवट ले ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के रांची समेत 20 जिलों के लिए अगले 48 घंटों का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात (ठनका) होने की संभावना है.

UP Weather Alert: यूपी के छह जिलों में भारी बारिश समेत 25 जिलों में  सामान्‍य वर्षा के आसार, तापमान में ग‍िरावट - up weather monsoon Heavy rain  alert update today Hailstorms in

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है. तेज हवा के कारण कमजोर ढांचों, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड सहित देश के 16 राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान आंधी-पानी और आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान जताया है.

बारिश के साथ-साथ आसमान से क्यों गिरती है आकाशीय बिजली, जिसने उत्तर भारत में  ले ली दर्जनों लोगों की जान, ऐसे रहें सेफ | Why does lightning fall from the  sky along

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मानसून थोड़ा कमजोर जरूर रहा है, लेकिन जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है.

20 जिलों में ऑरेंज और 4 में यलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र के मुताबिक, वीकेंड पर राज्य के 20 जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है. दूसरी तरफ, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी रही है, जिसके कारण यह गढ़वा और पलामू के पूरे हिस्सों में नहीं पहुंच सका. हालांकि, कुछ जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

  • पाकुड़: सबसे ज्यादा 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
  • गिरिडीह: इस जिले में 18.0 मिमी वर्षा हुई.
  • देवघर: यहां 16.0 मिमी बारिश दर्ज की गई.
  • अन्य क्षेत्र: राज्य के बाकी हिस्सों में केवल हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली.

फिलहाल राज्य का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मेदिनीनगर (डालटनगंज) सबसे गर्म रहा, जहां का पारा 40 डिग्री के पार चला गया.

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री में) न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
रांची 32.5 24.1
जमशेदपुर 37.0 27.6
मेदिनीनगर 40.2 27.5
बोकारो 39.1 27.6
चाईबासा 35.8 26.2

28 जून से पूरे राज्य में झमाझम बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 28 जून से अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में पूरी तरह कायम हो जाएगा, जिससे व्यापक रूप से वर्षा होगी। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार में भी 28 से 29 जून तक भारी बारिश और आंधी का अनुमान है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे देश के अन्य राज्यों में भी अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने से तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी