Movie prime

हजारीबाग जिले के परिवहन विभाग में निबंधित 48379 गाड़ियों पर दर्ज होगा केस, 1 अरब से अधिक का बकाया है टैक्स..एक सप्ताह के भीतर टैक्स जमा करने का मिला अल्टीमेटम...

Hazaribagh: हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बैद्यनाथ कामती ने कहा कि फाइनेंशियल वर्ष समाप्ति की ओर है. कई प्रयास के बाद भी बड़ी संख्या में गाड़ी मालिकों ने अपने-अपने वाहनों की टैक्स राशि समय पर जमा नहीं कराया है.
 
Vechicle tax

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के परिवहन विभाग में निबंधित (रजिस्टर्ड) छोटे-बड़े लगभग 48379 गाड़ियों से विभाग को समय पर रोड टैक्स नहीं मिला है. इसमें लगभग एक अरब से अधिक की राशि गाड़ी मालिकों पर बकाया है. इस पर जिला परिवहन विभाग कार्रवाई के मूड में है. डिफॉल्टरों की सूची तैयार की गई है. एक सप्ताह के भीतर वाहन स्वामियों से अपने-अपने टैक्स की राशि जमा करने को कहा गया है. समय पर टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा. इसमें पहले वारंट फिर कुर्की की कार्रवाई होगी.

किस पर कितना टैक्स बकाया

डिफाल्टर की सूची में ट्रक मालिकों के पास 80 करोड़ बाकाया है. वहीं, बस मालिकों के पास चार करोड़ बाकी है. ट्रेलर संचालकों के पास तीन करोड़ बकाया है. तीन पहिया ऑटो एवं टोटो के संचालकों ने अबतक 30 लाख रूपये मोटर व्हीकल टैक्स जमा नहीं किया है. थ्री व्हीकल (गुड्स कैरियर) मालवाहक एवं पैसेंजर ढोने वाले वाहन संचालकों के पास 39 लाख रूपये टैक्स बकाया है.

क्या कहते हैं हजारीबाग के डीटीओ

हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बैद्यनाथ कामती ने कहा कि फाइनेंशियल वर्ष समाप्ति की ओर है. कई प्रयास के बाद भी बड़ी संख्या में गाड़ी मालिकों ने अपने-अपने वाहनों की टैक्स राशि समय पर जमा नहीं कराया है. इसमें कमर्शियल के अलावा प्राइवेट गाड़ियां भी शामिल हैं. उन्होने कहा कि विभाग 100% मोटर व्हीकल टैक्स की वसूली से बहुत पीछे है. समय पर टैक्स नहीं देने वाले डिफॉल्टर वाहन मालिकों की सूची तैयार की गई है. सभी से एक सप्ताह के भीतर टैक्स की राशि की वसूली को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है. इस टीम में एमभीआई सहित परिवहन विभाग के कर्मियों को शामिल किया गया है.