Newshaat_Logo

जनगणना-2027: सीएम हेमंत सोरेन ने डिजिटल सेल्फ एन्यूमरेशन से किया अभियान का शुभारंभ, बोले- सही आंकड़े से बनेगी मजबूत नीति

Ranchi: इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन स्व गणना पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. बताया गया कि स्व गणना का चरण 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड में जनगणना 2027 की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की.

May be an image of dais and text that says 'यमंत्री झरख यमंत्रीकतखਾ रख NeHHE eh'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह आम लोगों के भविष्य को दिशा देने का एक मजबूत आधार है. उनके अनुसार, सटीक आंकड़ों के आधार पर सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकती हैं.

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन स्व गणना पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. बताया गया कि स्व गणना का चरण 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार कर्मियों को भी शामिल किया जाए, ताकि हर वर्ग तक इस अभियान की पहुंच सुनिश्चित हो सके. उन्होंने इसे तकनीक आधारित एक सराहनीय पहल बताते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की. राज्यभर में इस व्यापक जनगणना अभियान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की तैनाती की जा रही है.

इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक प्रभात कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम सुशांत गौरव, सहायक नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा, जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक केशया. आर, सहायक निदेशक मुरारी मोहन, सांख्यिकी अधिकारी कौशल किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे.