Newshaat_Logo

झारखंड में SIR को लेकर CM सोरेन ने कहा- कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, साथ ही डीसी को दिए निर्देश...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभियान पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए.
 
jharkhand

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभियान पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि घर-घर सत्यापन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो. उन्होंने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अभियान की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी शिकायत का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए. 

राज्य में SIR अभियान के तहत मतदाताओं के विवरण का डिजिटाइजेशन और सत्यापन तेजी से चल रहा है. निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अब तक 50 प्रतिशत से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां लोग अपने विवरण का सत्यापन और आवश्यक सुधार करा सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना जरूरी है. उन्होंने सभी जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से अभियान को गंभीरता से संचालित करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न देने के निर्देश दिए.