Movie prime

सीएम हेमंत सोरेन ने दिए बड़े संकेत...असम और बंगाल चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा JMM?

 
hemant soren assam and bengal election
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल और असम चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) असम और बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार सकता है. दरअसल, बंगाल में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में झामुमो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकता है. यह संकेत सीएम ने मंगलवार को दुमका हवाई अड्डे से रांची उड़ान भरने के पहले मीडिया से बातचीत के दौरान दिया.

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल और असम चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) असम और बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार सकता है. दरअसल, बंगाल में  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में झामुमो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकता है. यह संकेत सीएम ने मंगलवार को दुमका हवाई अड्डे से रांची उड़ान भरने के पहले मीडिया से बातचीत के दौरान दिया.

May be an image of dais and text

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो का यह स्वतंत्र विचार है, इस विषय में पार्टी की जो राय होगी, उसके हिसाब से आगे बढ़ेंगे. सीएम ने कहा कि असम के क्षेत्रों में पूर्व से ही गुरुगुजी का भ्रमण होता रहा है. वहां के लोग पहले से ही झामुमो को जानते हैं. असम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं. वहां का चाय का व्यवसाय आदिवासियों के कंधे पर है. 

100-150 वर्षों से अलग-अलग राज्यों में आदिवासियों को काम लेने के लिए बसा दिया गया, पर वे अपनी मान्यता के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. जहां-जहां आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, उन्हें झामुमो पर विश्वास है. अगर हमलोग उनकी आवाज बनने का कोई माध्यम बन सकते हैं तो उसमें कोई हर्ज नहीं होना चाहिए.

असम दौरे का अनुभव साझा करते हुए सीएम ने कहा कि परिणाम तो आने वाले समय में जरूर मिलेगा, लेकिन यह जरूर है कि दुनिया का बड़ा वैश्विक मंच जो था कहीं-न-कहीं अगर बहुत पहले से झाारखंड की बातें पहुंचाई गई होती तो आज परिदृश्य अलग होता. खैर बीती बातों को कुरेदने का बहुत अच्छा अनुभव नहीं मिलता है. आगे बेहतर हो राज्य अपने संसाधनों के साथ आगे कैसे बढ़े अपने पैरों पर कैसे खड़ा हो ये रास्ता निकालने का प्रयास होगा.

May be an image of dais and text

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो की ओर से आयोजित 47वें झारखंड दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे. रात्रि विश्राम उन्होंने दुमका राजभवन में किया. मंगलवार शाम में रांची रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने दिन में राजभवन (लोकभवन) में जनता से मुलाकात की. उनकी समस्याओं को जाना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया.