Movie prime

सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का किया Inauguration, CM ने कहा- यह लंबी लकीर राजधानी रांची और दिल्ली तक पहुंचेगी...

Jharkhand Desk: 

सीएम ने कहा कि राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरा होने के बाद हमने सोचा कि कहां से विकास की लंबी लकीर खींची जाए. फिर हमने इसके लिए संथाल परगना को चुना और संथाल से खींची गई विकास की यह लंबी लकीर राजधानी रांची और दिल्ली तक पहुंचेगी.

HEMANT SOREN

Jharkhand Desk: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका एयरपोर्ट पर बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इसके साथ ही जिलावासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दी. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. लोगों से ये अपील है कि आप हमारा साथ दें, अपना एक हाथ बढाएं, हम उसे दोनों हाथों से थामकर प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. 

सीएम ने कहा कि राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरा होने के बाद हमने सोचा कि कहां से विकास की लंबी लकीर खींची जाए. फिर हमने इसके लिए संथाल परगना को चुना और संथाल से खींची गई विकास की यह लंबी लकीर राजधानी रांची और दिल्ली तक पहुंचेगी.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka

उन्होंने कहा कि 25 वर्ष के इस झारखंड में हम सब ने काफी आंधी-तूफान झेला है, कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं. यहां तक की मुझे भी जेल भेज दिया गया पर अब हमारा राज्य विकास की मार्ग पर अग्रसर है.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka

फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में प्रतिवर्ष 30 युवाओं को मिलेगा प्रवेश

मुख्यमंत्री के द्वारा आज सोमवार को दुमका एयरपोर्ट पर बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत की गयी. इसमें प्रतिवर्ष 30 युवाओं को प्रवेश मिलेगा. उन युवकों को कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka

इसमें 15 सीट आरक्षित कोट के अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व होगी, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. इसके साथ ही अन्य अनारक्षित 15 सीटों पर भी रियायत फीस लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी.

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि इस संस्थान की परिकल्पना झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में की थी. सीएम रहते उन्होंने इसका शिलान्यास भी किया था.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka

इसे चलाने के काफी प्रयास किए गए पर पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और इस योजना को डिब्बे में बंद कर दिया गया था.

पूर्व की सरकार नहीं चाहती थी कि यहां के मूलवासी-आदिवासी आगे बढ़े. अगर यह योजना उस वक्त से लगातार जारी रहता तो अब तक न जाने कितने युवाओं को एक अच्छा रोजगार मिल गया होता लेकिन हमारी सरकार ने इसे शुरू करने का काम किया है.

आने वाले दिनों में गरीब घर के युवक-युवतियां पायलट के रूप में उड़ान भरती नजर आएंगी. हमारी सरकार जनकल्याण के लिए काफी योजना चल रही है. विदेश में करोड़ों रुपए खर्च कर छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए भेजा जा रहा है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काफी काम किया जा रहे हैं.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka

अधिकारियों को दी चेतावनी

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अधिकारियों को जनता का काम जिम्मेदारी पूर्वक और ससमय करना है क्योंकि उनकी ही गाढ़ी कमाई से उन्हें वेतन दिया जाता है. अगर अधिकारियों के द्वारा इसमें लापरवाही बरती गई तो उन्हें दंडित किया जाएगा.

लगभग 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. जरूरतमंदों को अबुआ आवास, ट्राई साइकिल और अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka

दुमका के मसलिया प्रखंड में बन रहे मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का भी सीएम ने निरीक्षण किया और मंच से लोगों को जानकारी दी कि यह योजना दो माह में पूर्ण हो जाएगी. इससे सैकड़ों गांव के लोगों को सिंचाई की सुविधा मिल पाएगी.

Jharkhand Flying Institute inaugurated by CM Hemant Soren in Dumka