Newshaat_Logo

CM हेमंत सोरेन ने उठाई मशीन गन, झारखंड में डिफेंस एक्सपो का भव्य शुभारंभ

 
Hemant Soren Defence Expo

Jharkhand Desk: झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय 'ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025' (डिफेंस एक्सपो) का शानदार आगाज हुआ. यह पहला मौका है जब झारखंड में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया है.

Hero Image

उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शिरकत की. इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और रक्षा उद्योगों के दिग्गज प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

आज से रांची में तीन दिवसीय Defence Expo - East Tech Symposium 2025 के ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है. आप सभी को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.

विभिन्न राज्यों से आए आप सभी रक्षा मंत्रालय से जुड़े उद्योग घराने के लोग, पत्रकार मित्रों, आदि आप सभी का हम… pic.twitter.com/ofIX77mIF7

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मशीन गन को हाथों में उठाकर न केवल उसका निरीक्षण किया, बल्कि निशाना साधकर अपनी रुचि और उत्साह भी दिखाया. सीएम ने विभिन्न राज्यों से आए रक्षा मंत्रालय से जुड़े उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

सीएम हेमन्त सोरने ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सभी रक्षा मंत्रालय से जुड़े उद्योग घराने के लोगों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल का आयोजन रक्षा क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ाते हुए रक्षा शक्ति को मजबूत कैसे करें, इसके लिए किया गया है.