दावोस में CII द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठक में CM हेमंत सोरेन का संदेश, झारखंड सतत औद्योगिकीकरण की दिशा में बढ़ रहा आगे...
Ranchi: दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास को लेकर एक स्पष्ट और दूरदर्शी सोच दुनिया के सामने रखी.
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठक में उन्होंने कहा कि झारखंड अब केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता, बल्कि संसाधनों के मूल्य संवर्धन, सतत औद्योगिकीकरण और जन-केंद्रित विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
#WEF दावोस में #CII द्वारा आयोजित Delivering Sustainability at Scale कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 20, 2026
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं के साथ-साथ मैंने भी सतत विकास की संभावनाओं पर अपनी बात रखी। झारखण्ड की सोच स्पष्ट है, हम केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों के निर्यातक राज्य बनकर… pic.twitter.com/lvCFAxmR4p
उन्होंने कहा कि सतत विकास का मतलब सिर्फ पर्यावरण संरक्षण नहीं है, बल्कि इसमें आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक समावेशन भी शामिल है. खासकर स्थानीय और आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की नीति का अहम हिस्सा है.







