Movie prime

Jharkhand में फिर बढ़ी ठंड, 4 जिलों का गिरा 4°C तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट...

Jharkhand Weather Update: एक तरफ जहां कड़क धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था और पसीना छूट रहा था तो वहीं एक बार बार ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है...
 
Jharkhand Weather Today

Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह के समय घना कुहासा छाने की संभावना है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है. इसे देखते हुए कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि हिमालय में हो रही बर्फबारी का असर यहां भी देखने को मिल रहा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट है.

जिस वजह से आज खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक देखा जा सकती है. इससे 2 डिग्री और कम भी हो सकता है. वहीं, कुछ जिलों के लिए कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के 3 जिलों के लोग रहें सावधान

आज खासतौर पर झारखंड के तीन जिलों के लोग पलामू, गुमला और चतरा के लोग एकदम सावधान रहें. इन तीन जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर सुबह में अच्छा खासा घना कोहरा देखने को मिलेगा.

इसलिए अगर आप यात्रा में निकलते हैं तो सुबह सूरज निकलने के बाद ही प्लान करें. यहां पर विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक देखने को मिल सकती है.

वहीं, झारखंड के दक्षिणी जिलों में खासतौर पर पूर्वी और पश्चिमी सिंगभूम, खरसावां में जहां पर 16 डिग्री तक तापमान देखा जा रहा था.

यहां पर अब 11-13 डिग्री के बीच में न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. सुबह में हल्का कोहरा भी और दोपहर में भी ठंडी हवा चल सकती है.