झारखंड में ठंड का कहर जारी, शीतलहर के कारण बढ़ी ठिठुरन
झारखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते राज्य में ठिठुरन और कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान साफ होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 8 जनवरी से 12 जनवरी तक सुबह के कोहरे के बाद दिनभर मौसम साफ और शुष्क बने रहने की उम्मीद है। 7 जनवरी को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
घने कोहरे के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
राज्य के कई जिलों में शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में घने कोहरे के चलते अलर्ट घोषित किया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान
रांची: 25.2°C - 10.4°C
जमशेदपुर: 27.5°C - 11.8°C
डाल्टनगंज: 25.4°C - 11°C
बोकारो: 25.5°C - 11.6°C
देवघर: 26.2°C - 12.4°C
गढ़वा: 24.5°C - 10.6°C
गोड्डा: 24.5°C - 13.7°C
गुमला: 26°C - 8.5°C
हजारीबाग: 25.9°C - 8.2°C
जामताड़ा: 26.4°C - 13.1°C
खूंटी: 25.9°C - 8.6°C
लातेहार: 20.7°C - 11°C
लोहरदगा: 24.7°C - 10.9°C
पाकुड़: 26.8°C - 13.7°C
रामगढ़: 26°C - 9.7°C
सिमडेगा: 26.7°C - 9.1°C
सरायकेला: 29.5°C - 11.9°C
पश्चिम सिंहभूम: 29.8°C - 9.8°C
धनबाद: 24.8°C - 11.8°C
चतरा: 24.5°C - 10.4°C