झारखंड में ठंडी हवाओं की रफ्तार हुई धीमी... लोगों को मिली सर्दी से थोड़ी राहत, तापमान में भी बढ़ोतरी
Jharkhand Desk: झारखंड ही नहीं बिहार में भी ठंड कम हुई है. बेशक धूप धुंधला पड़ा है लेकिन उस तरह की ठंड महसूस नहीं हो रही है.
लेकिन झारखंड में बीते दिनों जो ठंड को लेकर कनकनी थी वो पहले के अपेक्षा काफी कम हुई है. जिसकी वजह से आज फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिल गई है. क्योंकि उत्तर पश्चिम से आने वाली हिमालय की तरफ से हवा जो खासतौर पर झारखंड में ठंड बढ़ने का कारण बनती है.
साथ ही झारखंड में कंपकंपी लेकर आती है. फिलहाल इन हवाओं की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है. जिस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने वाले 2-4 दिनों तक भी नहीं देखी जाएगी. हालांकी रांची मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
झारखंड में जहां तीन दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच पहुंचा था, तो कुछ जिलों में 6 से 7 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन यह अब 13 से 15 डिग्री के बीच देखा जा रहा है.
पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला का 16 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की जा सकती है. वहीं, रामगढ़ व देवकर जैसे जिलों में भी 15 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा अन्य जिलों का भी यही हाल है. यानी की ठंड से शाम के समय थोड़ी राहत मिल जाएगी.
जहां न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते खासतौर पर खूंटी और गुमला जिले के लोग शुक्रगुजार हैं. क्योंकि, यहां पर 5 से 6 डिग्री तक न्यूनतम तापमान ने हालत खराब कर रखा था. पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 10 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि खूंटी जिले का भी यही हाल है. ऐसे में अब अलाव छोड़, लोग शाम के समय बाहर समय बिताते नजर आ रहे हैं.







