Newshaat_Logo

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस का हमला, केशव महतो बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Jharkhand: केशव महतो कमलेश ने कहा कि चुनाव आयोग को लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन मौजूदा प्रक्रिया कई सवाल खड़े कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कई क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों से अनावश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं और बिना पर्याप्त जानकारी के नाम काटे जा रहे है. 
 
JHARKHAND

Jharkhand: झारखंड में SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से नहीं चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान के जरिए गरीब, आदिवासी, दलित और ग्रामीण मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की जा रही है.

केशव महतो कमलेश ने भोगनाडीह की घटना पर दिया बयान, भाजपा नेताओं पर लगाया ये  बड़ा आरोप

केशव महतो कमलेश ने कहा कि चुनाव आयोग को लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन मौजूदा प्रक्रिया कई सवाल खड़े कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कई क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों से अनावश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं और बिना पर्याप्त जानकारी के नाम काटे जा रहे हैं. कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो पार्टी राज्यभर में आंदोलन करेगी. उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सभी पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की.

प्रदेश कांग्रेस ने जहां एक तरफ इसका स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर बंगाल सहित अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर टिप्पणी की है.

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सही मतदाता छूटे नहीं इसके लिए हमारे बीएलए मुस्तैद रहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के द्वारा SIR के जरिए मतदाताओं की चोरी की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने की मंशा रखती है. इसलिए हम पूरी मुस्तैदी के साथ बीएलए के सहयोग से सतर्क रहेंगे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बीएलए बनाने में पार्टी ने काफी रुचि दिखाई है. जिसके तहत बीएलए-1 जिला अध्यक्ष हैं और बीएलए 2 जो हर मतदान केंद्र के लिए बनाना है उसमें 17 हजार 281 बनाए गए हैं. राजभर में करीब 29000 मतदान केंद्र हैं, जिसमें चुनाव आयोग के अनुसार 21000 बीएलए बनाए गए हैं. जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 17281 बीएलए बनाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने मास्टर्स ट्रेनिंग के जरिए सभी बीएलए को प्रशिक्षित किया है. ये बीएलए बीएलओ से समन्वय बनाकर योग्य मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि 1.94 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है और करीब 70 लाख का अभी बचे हैं. इन 70 लाख मतदाता जिनकी मैपिंग नहीं हुई है उनका नाम छूटे नहीं इसके लिए कांग्रेस पार्टी सतर्क और सजग है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि विगत दो चरणों में जो एसआईआर हुए हैं उसमें करीब 6 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं. हमें अंदेशा है कि तीसरे चरण में 4 करोड़ वोटर के नाम कट सकते हैं, इसलिए कांग्रेसी सतर्क हैं.

वहीं विपक्षी दलों ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है. उनका कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग अपनी नियमित प्रक्रिया के तहत काम कर रहा है. हालांकि SIR को लेकर राज्य की राजनीति में बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है.