Newshaat_Logo

झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस का जोरदार धरना, परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग

Ranchi: कांग्रेस नेताओं ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को रद्द करने की मांग की है. झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने का मामला सामने आया.
 
JHARKHAND

Ranchi: रांची में परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नथवानी की उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की.

Rajya Sabha Election: परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर  झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

धरने में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नामांकन से जुड़े दस्तावेजों में गंभीर खामियां हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर नामांकन स्वीकार किया गया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है.

झारखंड विधानसभा के बाहर बुधवार को कांग्रेस के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता धरना पर बैठ गए. कांग्रेस नेताओं ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को रद्द करने की मांग की है. झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने का मामला सामने आया. परिमल नथवानी के नामांकन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है.  

विधानसभा में सियासी घमासान

विधानसभा के भीतर कांग्रेस और बाहर में बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी के छह कार्यकर्ता गेट तक घुसे. बीजेपी और कांग्रेस आमने -सामने बैठ कर कर रही प्रदर्शन.

8 जून को दाखिल किया था नामांकन 

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून 2026 निर्धारित की गई थी. परिमल नथवानी ने 8 जून 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. एनडीए के 20 विधायकों ने उनके प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए. 

18 जून को है मतदान 

राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी.