Newshaat_Logo

रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कई नेता हिरासत में

Ranchi: इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया.
 
Jharkhand News

Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सोमवार को झारखंड कांग्रेस ने राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोकभवन की ओर मार्च करते हुए विरोध जताने पहुंचे.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार को दबाया जा रहा है. उन्होंने राहुल गांधी के साथ हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया.

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनकारियों को रोका गया तथा आवश्यक कार्रवाई की गई. बाद में हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के तहत रखा गया.

इस प्रदर्शन के चलते लोकभवन और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही तथा यातायात पर भी आंशिक असर देखने को मिला. कांग्रेस ने कहा है कि यदि इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.