Movie prime

झारखंड में कांग्रेस का 'Media Talent Hunt'...8 जोन में होगा सिलेक्शन

Jharkhand Desk: राज्य के हर हिस्से से योग्य और सक्षम प्रतिभाओं की पहचान हो सके. मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस बार मीडिया टैलेंट हंट की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए पूरे झारखंड को आठ ज़ोन में विभाजित किया है. इससे चयन प्रक्रिया अधिक संतुलित और व्यापक होने की उम्मीद है.
 
CONGRESS TALENT HUNT

Jharkhand Desk: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण समिति का गठन किया. पार्टी का उद्देश्य है कि राज्य के हर हिस्से से योग्य और सक्षम प्रतिभाओं की पहचान हो सके. मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस बार मीडिया टैलेंट हंट की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए पूरे झारखंड को आठ ज़ोन में विभाजित किया है. इससे चयन प्रक्रिया अधिक संतुलित और व्यापक होने की उम्मीद है.

Jharkhand News: कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट झारखंड में जल्द शुरू,  प्रवक्ताओं के चयन के लिए सात जोन में बंटा राज्य

गौरतलब है कि एआईसीसी ने राष्ट्रीय स्तर पर देश को छह ज़ोन में बांटा है, जिसमें झारखंड पूर्वी ज़ोन के अंतर्गत आता है. पूर्वी ज़ोन के लिए एआईसीसी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल पाटील को मुख्य कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है, जबकि झारखंड राज्य के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी डॉ. हमीद हुसैन को दी गई है. सतीश पौल मुंजनी ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि यह समिति युवाओं की अभिव्यक्ति क्षमता, संवाद कौशल, राजनीतिक समझ और मीडिया मैनेजमेंट जैसे गुणों को प्रोत्साहित करेगी. कांग्रेस चाहती है कि झारखंड के हर जिले से प्रतिभाशाली और समर्पित युवा इस प्रक्रिया से जुड़ें और संगठन की नई मीडिया टीम का हिस्सा बनें.