Newshaat_Logo

‘बांग्लादेशियों को वोटर बनाने की साजिश’, SIR विवाद पर निशिकांत दुबे का विपक्ष पर हमला

Deoghar: जिसका परिणाम यह हुआ कि उनकी सरकार में शामिल लोग आज बंगालवासियों की नजर से बाहर हो गए. उन्होंने विधानसभा में हुए पुनर्मतदान के बाद आए नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती है, जो यह दर्शाता है कि जनता एसआईआर के पक्ष में है.
 
JHARKHAND

Deoghar: भाजपा के कद्दावर नेता और सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को देवघर पहुंचे. वह एम्स के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. देवघर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष, एसआईआर और राज्यसभा चुनाव को लेकर कई बयान दिए. मीडिया से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाना चाहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनकी इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देगी.

4 बार के सांसद, MBA-पीएचडी, JPC-PAC में रोल... कौन हैं निशिकांत दुबे CJI पर  जिनके बयान पर हो रहा विवाद? - Who is Nishikant Dubey whose statement on CJI  and Supreme Court

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यही राजनीति कर रही थीं, जिसका परिणाम यह हुआ कि उनकी सरकार में शामिल लोग आज बंगालवासियों की नजर से बाहर हो गए. उन्होंने विधानसभा में हुए पुनर्मतदान के बाद आए नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती है, जो यह दर्शाता है कि जनता एसआईआर के पक्ष में है.

वहीं, रायबरेली में राहुल गांधी द्वारा अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को गद्दार कहे जाने के सवाल पर निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता. उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सोनिया गांधी से आग्रह करेंगे कि राहुल गांधी का इलाज कराया जाए, क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

वहीं, झारखंड की दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सांसद कुछ भी कहने से बचते नजर आए लेकिन उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि राज्यसभा के दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी. उन्होंने कहा कि राज्य के विधायक और सरकार में शामिल लोग यह समझ चुके हैं कि देश का भविष्य भाजपा के साथ है. साथ ही स्थानीय दलों के नेता भी यह महसूस कर रहे हैं कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने से राज्य का विकास संभव है.

बता दें कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. निशिकांत दुबे देवघर में एम्स के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देर शाम उनके दिल्ली रवाना ेहोने की संभावना है.