Newshaat_Logo

फर्जी रजिस्ट्री और अवैध कब्जे पर सख्ती, पलामू प्रमंडल में जमीन माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान की तैयारी

Palamu: पलामू, गढ़वा और लातेहार के इलाके में जमीन माफियाओं के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. पलामू जिले में जमीन कारोबार से जुड़े हुए लोगों की संपत्ति आकलन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. वैसे लोग जिनका अपराध से संबंध रहा है और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी.
 
JHARKHAND

Palamu: पलामू प्रमंडल में जमीन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. पुलिस ने अवैध जमीन कारोबार में सक्रिय 180 से अधिक संदिग्धों की सूची तैयार कर ली है. इन पर फर्जी दस्तावेज, सरकारी और गैर-सरकारी जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री, कब्जा और धोखाधड़ी जैसे आरोप हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूची में शामिल नामों की जिला स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद एक साथ कई जगहों पर छापेमारी, गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई हो सकती है. पुलिस का फोकस उन नेटवर्क पर है, जो वर्षों से संगठित तरीके से जमीन की हेराफेरी कर रहे हैं.

सख्त कार्रवाई का रोडमैप

  • संदिग्धों का क्रिमिनल बैकग्राउंड व लेन-देन ऑडिट
  • फर्जी रजिस्ट्री और दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच
  • पीड़ितों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज
  • जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट/सीआरपीसी की धाराएं

गढ़वा जिले की सूची में ये नाम हैं शामिल

गढ़वा में पिछले 10 वर्षों में जिनके खिलाफ दो से अधिक बार शिकायतें मिली हैं उनमें शिवनारायण चौधरी, नवाजिश अंसारी, उदय शेख, कृष्णा, अनिल पासवान, अनिल शर्मा, श्याम शर्मा, मदन चंद्रवंशी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा रजनीकांत, रमेश चौबे, विक्की चौबे, दरोगा यादव, पंकज कुमार, आसिफ रजा शंभू रजवार, प्रवेश, भोला, अमानुल्लाह, अजय, मुखलाल समेत 31 से अधिक नाम शामिल हैं.

लातेहार जिले की सूची में ये नाम हैं शामिल

लातेहार में मोहन प्रसाद, शंकर प्रसाद और अयूब खान के खिलाफ दो बार से अधिक शिकायत पिछले 10 वर्षों में मिली है. जबकि सूची में अरविंद कुमार, सुमित कुमार, मनव्वर खान, परवेज खान, जावेद खान, शमशाद अंसारी, शाहिद खान, संदीप गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, देव लकड़ा, बहादुर उरांव समेत 43 नाम शामिल हैं.

जमीन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

पलामू, गढ़वा और लातेहार के इलाके में जमीन माफियाओं के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. पलामू जिले में जमीन कारोबार से जुड़े हुए लोगों की संपत्ति आकलन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. वैसे लोग जिनका अपराध से संबंध रहा है और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी.

पिछले कुछ महीनो में पलामू प्रमंडल में हुई आपराधिक घटनाओं की जड़ में कहीं ना कहीं जमीन का विवाद रहा है. इसी संदर्भ में तीनों जिलों को जमीन कारोबार से जुड़े लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था. इस सूची में वैसे लोगों को शामिल किया गया है जिनके खिलाफ कई बार शिकायतें मिली हैं और कहीं ना कहीं उनकी भूमिका आपराधिक घटनाओं में रही है. ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है. विभिन्न श्रेणियों में सूची तैयार की गई है. सूची के आधार पर जमीन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.”-किशोर कौशल, डीआईजी, पलामू रेंज

प्रशासन का संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे जमीन से जुड़े किसी भी लेन-देन से पहले दस्तावेजों की विधिवत जांच कराएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. यह अभियान पलामू प्रमंडल में जमीन माफिया नेटवर्क को जड़ से तोड़ने की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है. कार्रवाई के दौरान झारखंड पुलिस की विशेष टीमों को तैनात किया गया है