Newshaat_Logo

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक भाषणों ने बांधा समां, गम्हारिया में Art of Living Foundation का भव्य ‘प्रोजेक्ट भारत’ सम्मान समारोह

West Singhbhum: युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा. 
 
Jharkhand

West Singhbhum: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट भारत’ के अंतर्गत गम्हारिया स्थित कम्युनिटी हॉल में एक भव्य प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक विकास को गति देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है. कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे. 

स्वामी शिवानन्द ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट भारत’ का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है. प्रत्येक गांव से पांच उत्साही प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा, जो स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा. 

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, एनएवी सदस्य अमित चटर्जी, राष्ट्रीय सुंडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल, रीता मिश्रा, आईसीएम सोनाराम महतो और छोटा गम्हारिया, रापचा और कार्लजोरी की मुखिया उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. 

सुंडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने कहा कि युवाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नैतिक मूल्यों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मानव केडिया सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि यह पहल केवल आर्थिक नहीं बल्कि नैतिक और स्वास्थ्य के स्तर पर भी गांवों को मजबूत करेगी. 

प्रतिनिधियों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा और ग्रामीण विकास के संकल्प लेने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस पहल को कोल्हान क्षेत्र में ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया.