चक्रवाती सर्कुलेशन से झारखंड में बारिश का अलर्ट, मार्च में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी... देखें IMD रिपोर्ट
Jharkhand Weather Today: आज खासतौर पर मध्य, दक्षिणी और पूर्वी जिले देवघर, साहिबगंज, पाकुंड, धनबाद, जामताड़ा, खूंटी, रांची, सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग में अच्छी खासी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही, वज्रपात की भी संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Jharkhand Weather Update: झारखंड के अमूमन हर जिलें में दिनभर आंशिक बादल देखने को मिल रहा है. बारिश की संभावना तो कुछ जिलों में जताई गई थी, लेकिन यहां सिर्फ आंशिक बादल ही देखने को मिला, पर बारिश कहीं भी दर्ज नहीं की गई.
यहां का मौसम अभी एकदम उमस वाला बना हुआ है. झारखंड के अब लगभग हर जिले का अधिकतम तापमान पर 34-36 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है और न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. हालांकि जमशेदपुर का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया है.
रांची मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में वातावरण के ऊपरी सतह से नम हवाओं के प्रवेश से मौसम में बदलाव हो रहा है. वहीं, निचले वातावरण में पश्चिमी हवा कायम है. इससे आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं. इस वजह से हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है.
आज इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश
आज खासतौर पर मध्य, दक्षिणी और पूर्वी जिले देवघर, साहिबगंज, पाकुंड, धनबाद, जामताड़ा, खूंटी, रांची, सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग में अच्छी खासी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही, वज्रपात की भी संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
बारिश की संभावना तो जताई गई है, लेकिन उसके बावजूद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है. देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, जमशेदपुर, सरायकेला और सिमडेगा जैसे जिला में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक देखा जा रहा है.
जामताड़ा, गोड्डा, गिरिडीह जैसे जिलों में 21 डिग्री व अन्य जिलों में 19-20 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है. यानी की बारिश के बावजूद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है.







