Movie prime

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर, 5 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट...

Jharkhand Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, खासकर दोपहर और शाम के समय मौसम तेजी से बदल सकता है. किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, आम लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है.
 
JHARKHAND WEATHER UPDATE

Jharkhand Weather Update: राज्य में मौसम का मिजाज आगामी 5 अप्रैल तक बदला रहेगा. सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | आंधी-तूफान और घनघोर बारिश... अगले  24 घंटे संभलकर रहें, पंजाब-यूपी से बिहार तक IMD का अलर्ट - News18 हिंदी

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सिस्टम के कारण नमी युक्त हवाएं राज्य की ओर बढ़ रही हैं. इसके असर से दिन में तेज धूप के बाद अचानक बादल छा सकते हैं और तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात का भी खतरा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, खासकर दोपहर और शाम के समय मौसम तेजी से बदल सकता है. किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, आम लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है.

तापमान का हाल
बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान में 2–4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य बना रह सकता है.

एहतियात की सलाह

  • आंधी-तूफान के समय घरों में रहें
  • बिजली गिरने की आशंका में खुले मैदान से दूर रहें
  • किसान फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करें

मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे के अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे.