धोनी के फार्म हाउस में मिला खतरनाक कोबरा, रेस्क्यू के दौरान सांप भी हुआ घायल
MS Dhoni के रांची स्थित फार्म हाउस में एक कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया. सौभाग्य से, घटना के समय फार्म हाउस में धोनी का कोई परिवार सदस्य मौजूद नहीं था.
रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफल कप्तान MS Dhoni के फार्म हाउस में मंगलवार को कोबरा निकलने से कर्मचारियों में डर फैल गया. यह फार्म हाउस रांची के दलादिली इलाके में स्थित है. सांप निकलने की सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, हालांकि रेस्क्यू के दौरान सांप के शरीर पर हल्की चोट आयी.
बताया गया कि प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. घटना के समय फार्म हाउस में धोनी के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. सांप निकलने की सूचना पर फार्म हाउस के कर्मचारियों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.
![]()
स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम फार्म हाउस पहुंची. पहले सांप की लोकेशन का जायजा लिया गया और फिर काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया. रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, पकड़े गए कोबरा की उम्र लगभग 18 साल है. रेस्क्यू के दौरान उसके शरीर पर मामूली चोट आई. सांप को पकड़ने के बाद उसकी प्राथमिक देखभाल की गई. इसके बाद उसे फार्म हाउस से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया.

स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट ने लोगों से की अपील
सांप के फार्म हाउस में मिलने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. राहत की बात रही कि सांप को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई. घटना के वक्त धोनी के परिवार का कोई सदस्य फार्म हाउस में मौजूद नहीं था.
स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप घुस आया है. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सांप को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी हुई, लेकिन सावधानी के साथ उसे पकड़ लिया गया और बाद में जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
नारायण प्रमाणिक ने लोगों से अपील की है कि रिहायशी इलाके या घर के आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने की कोशिश न करें. घबराने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू एक्सपर्ट को सूचना दें. इससे सांप को भी बचाया जा सकता है और लोगों को भी अनावश्यक खतरे से दूर रखा जा सकता है.







