Newshaat_Logo

माता-पिता के साए से वंचित लोहरदगा के तीन मासूमों की बदली किस्मत, बच्चों की दयनीय स्थिति पर CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, सरकारी सहायता से अब भविष्य संवरने की उम्मीद

Lohardaga: अभाव में जीवन जी रहे लोगों तक त्वरित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन सक्रिय हैं. तीन दिन में लोहरदगा में दो मामलों में सीएम ने ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के डूमरटोली गांव में तीन अनाथ बच्चों की बदहाल स्थिति को लेकर पाकुड़ जिला के ब्यूटी मंडल द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया गया था.
 
JHARKHAND

Lohardaga: जिले के कैरो प्रखंड के डूमरटोली के रहने वाले तीन अनाथ बच्चों का भविष्य अब संवरने जा रहा है. दरअसल, तीनों बच्चों की स्थिति को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने लोहरदगा डीसी को ट्वीट कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. जिसके बाद डीसी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम सक्रिय हो गई है.

मुख्यमंत्री ने बच्चों से संबंधित ट्वीट पर लिया संज्ञान

अभाव में जीवन जी रहे लोगों तक त्वरित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन सक्रिय हैं. तीन दिन में लोहरदगा में दो मामलों में सीएम ने ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के डूमरटोली गांव में तीन अनाथ बच्चों की बदहाल स्थिति को लेकर पाकुड़ जिला के ब्यूटी मंडल द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया गया था. जिस पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए रीट्वीट कर लोहरदगा जिला प्रशासन को तीनों बच्चों को सरकारी सहायता एवं शिक्षा के लिए हर सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया.

जिसके बाद उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के आदेशानुसार प्रखंड एवं अंचल प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया. बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने बच्चों के घर जाकर स्थिति की जानकारी लेते हुए सबसे बड़े भाई संदीप उरांव का सढ़ाबे स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के कक्षा आठवीं में नामांकन कराते हुए पुस्तक दिलाई.

बच्चों को हरसंभव मदद का भरोसा

वहीं जिला शिक्षा कार्यालय से भी तीनों बच्चों की शैक्षणिक सहित अन्य स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है. जिला प्रशासन द्वारा तीनों बच्चों की जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया है. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल कर्मियों द्वारा प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है.

एसपी ने दिया मानवता का परिचय

एसपी सादिक अनवर रिजवी द्वारा भी मानवता का परिचय देते हुए थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी से बच्चों को व्यक्तिगत सहयोग करने की बात कही है. डूमरटोली गांव में तीन अनाथ बच्चे किसी प्रकार जीवन यापन कर रहे थे. उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. छोटी बच्ची लक्ष्मी कुमारी खुद से खाना बनाती थी. उनके चाचा-चाची द्वारा प्रशासन को बताया गया कि सहयोग करते हैं लेकिन अगल-बगल के लोगों का कहना है कि तीनों बच्चे खुद से अपना जीवन यापन कर रहे हैं.

जिला कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड प्रशासन को छोटी बच्ची का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है, जिससे तीनों बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा सके. सीएम की पहल से बच्चों का भविष्य संवर पाएगा.

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार के बड़े बेटे धीरज का नामांकन कैरो प्रखंड में पीएमश्री मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा में कराया गया है. इसके साथ ही बच्चाें को सरकार द्वारा दी जाने वाली हर संभव सहायता योजना से आच्छादित करने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है: संदीप कुमार मीणा, डीसी, लोहरदगा