धनबाद विधायक राज सिन्हा को मिलेगा बड़ा सम्मान… जानें क्या
Jharkhand Desk: झारखंड विधानसभा 22 नवंबर को 25 साल का होने को है. स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित होंगे. विधानसभा स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. साथ ही उत्कृष्ट विधायक के चयन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक की. जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,विधायक स्टीफन मरांडी समेत सभी चयन समिति के विधायक शामिल हुए. इस बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयन किया गया है.
बता दे कि झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर हर साल एक विधायक को उत्कृष्ट विधायक चुना जाता है. इसमें विधानसभा के चयन समिति के सदस्य अध्यक्ष के साथ बैठक कर निर्णय लेते है. जिसमें विधायक के साल भर के कार्य को देखा जाता है. कई नामों पर मंथन करने के बाद जिनका काम सबसे अच्छा होता है. उनके नाम पर मुहर लगाई जाती है. अब साल 2025-26 के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा उत्कृष्ट विधायक होंगे. विधानसभा के स्थापना दिवस के दिन उन्हे कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा.
समारोह दो सत्रों में होगा
पहला सत्र – सम्मान सत्र
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान
- शहीदों के परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मान
- क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस सत्र को संबोधित करेंगे और विधानसभा कर्मियों को सम्मानित करेंगे
दूसरा सत्र – सांस्कृतिक सन्ध्या
- बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौड़ की प्रस्तुति
- हास्य कवि दिनेश बावरा का कार्यक्रम
- संगीत, प्रकाश और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा विधानसभा परिसर
समारोह में वर्तमान और पूर्व विधायक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्य को संबोधित करेंगे. रजत जयंती समारोह न केवल 25 वर्षों की यात्रा का उत्सव होगा, बल्कि झारखंड की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परंपराओं का नया अध्याय भी साबित होगा.







