Newshaat_Logo

झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज: कहीं आंशिक बादलों की मौजूदगी तो कहीं भीषण गर्मी का कहर, डाल्टनगंज सबसे गर्म, मौसम विभाग ने दोपहर में सावधानी बरतने की दी सलाह

Ranchi: आज के लिए किसी तरह का कोई खास मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है क्योंकि 19 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जबकि और 20 अप्रैल को इन चार जिलों के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है.
 
JHARKHAND WEATHER

Ranchi: झारखंड में आज मौसम का रुख मिला-जुला देखने को मिल सकता है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं रांची समेत राज्य के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है.‌ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.

कल से इन जिलों में लू का अलर्ट

हालांकि आज के लिए किसी तरह का कोई खास मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है क्योंकि 19 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जबकि और 20 अप्रैल को इन चार जिलों के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र, रांची का कहना है कि फिलहाल हल्के बादल और छिटपुट बारिश से कुछ इलाकों को राहत मिल सकती है लेकिन ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.

JHARKHAND WEATHER UPDATE

प्रमुख शहरों के तापमान

झारखंड में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम केंद्र, रांची के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा तापमान डाल्टनगंज में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर बन गया है. इसके अलावा चाईबासा में 40.4 डिग्री और रांची में 37.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा है. वहीं जमशेदपुर में तापमान 37.1 डिग्री रहा, हालांकि यहां हल्की गिरावट देखी गई है.

JHARKHAND WEATHER UPDATE

झारखंड में गर्मी, आंशिक बादल और तेज हवाओं से संभावित जिलों की तस्वीर (सौ. रांची मौसम केंद्र)

JHARKHAND WEATHER UPDATE

झारखंड में गर्मी, आंशिक बादल और तेज हवाओं से संभावित जिलों की तस्वीर (सौ. रांची मौसम केंद्र)

रात के तापमान में इजाफा

बोकारो में भी तापमान 36.5 डि के आसपास बना हुआ है. मौसम केंद्र के अनुसार, दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. रांची में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है. इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.