Newshaat_Logo

धनबाद में पेयजल संकट से भड़का जनाक्रोश, नाराज लोगों ने बीसीसीएल जीएम कार्यालय का मुख्य गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Dhanbad:प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. पानी की कमी के चलते घरेलू कामकाज के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है.
 
JHARKHAND

Dhanbad: भीषण गर्मी और लगातार गहराते पेयजल संकट से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा. पानी की समस्या से त्रस्त स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के जीएम कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Drinking Water Crisis in Dhanbad

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. पानी की कमी के चलते घरेलू कामकाज के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है.

गैलन और बाल्टियां लेकर पहुंचे लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समस्या के समाधान की मांग की. इस दौरान लोगों ने महाप्रबंधक कार्यालय का मुख्य गेट जाम कर दिया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि परियोजना विस्तारीकरण के बाद से बस्ती में पानी और बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है. छह महीने पहले पेयजल कनेक्शन काट दिए जाने के कारण हजारों परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों का कहना है कि काफी प्रयास और बातचीत के बाद जामाडा (JAMADA) की ओर से नए सिरे से पानी का कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. संबंधित टीम पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन लगाने पहुंची भी थी, लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन ने काम रुकवा दिया. इससे पहले से परेशान लोगों का गुस्सा और बढ़ गया.

बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में खाली गैलन और बाल्टियां लेकर बीसीसीएल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मुख्य गेट को जाम कर दिया. उनका कहना है कि जब तक बस्ती में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि छह महीने से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. अब नया कनेक्शन भी नहीं लगाने दिया जा रहा है. अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम भी बीसीसीएल अधिकारियों के बंगलों तक पानी की आपूर्ति नहीं होने देंगे.

भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने बस्ती के लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है. अब सभी की नजर बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन पर है कि आखिर हजारों लोगों की इस बुनियादी समस्या का समाधान कब तक हो पाता है.