गैस टैंकर पलटने से मची अफरा-तफरी, भीषण आग में ड्राइवर झुलसा, घंटों जाम से थमी वाहनों की रफ्तार
Bokaro: सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई. हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.
Bokaro: सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई. हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
![]()
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने एहतियातन आसपास के इलाके को खाली कराया और यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को हादसे की वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि 16 चक्का गैस टैंकर एनएच-32 पर गवाई पुल के पास पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं. सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी है. गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया है, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भय बना हुआ है कि यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता, तो गवाई पुल समेत आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे. फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है. घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक ऑटो को बचाने के चक्कर में टैंकर पलटा है. इसके बाद आग लगी है. किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है, टैंकर को हटाने के बाद ही सड़क को आवाजाही के लिए खोला जाएगा. इस घटना में टैंकर का ड्राइवर झुलस गया है जिसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया है.







