Newshaat_Logo

Durga Puja Vibes: दुर्गापूजा मेले में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता प्रबंध, प्रदेश के सभी जिलों में भारी संख्या में तैनात किए जाएंगे होमगार्ड्स

Jharkhand Desk: देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 22 सितंबर को कलश स्थापना है. इसी के साथ शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा. इसी को लेकर झारखंड विधि व्यवस्था के संधारण के लिए राज्य के 24 जिलों में बड़ी संख्या में होमगार्ड्स की तैनाती की जाएगी.
 
DURGA PUJA
Jharkhand Desk: देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 22 सितंबर को कलश स्थापना है. इसी के साथ शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा. इसी को लेकर झारखंड विधि व्यवस्था के संधारण के लिए राज्य के 24 जिलों में बड़ी संख्या में होमगार्ड्स की तैनाती की जाएगी.

Jharkhand Desk: देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 22 सितंबर को कलश स्थापना है. इसी के साथ शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा. इसी को लेकर झारखंड विधि व्यवस्था के संधारण के लिए राज्य के 24 जिलों में बड़ी संख्या में होमगार्ड्स की तैनाती की जाएगी. दुर्गा पूजा में तैनाती के लिए राज्य भर से 6200 होमगार्ड जवानों को कॉल अप (बुलाया गया) किया गया है.

कोलकाता में दुर्गा पूजा कैसे मनाई जाती है और इसका सांस्कृतिक महत्व क्या है?

होमगार्ड्स मुख्यालय से जारी निर्देश में यह बताया गया है कि दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए सभी जिलों के लिए 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक कुल 10 दिनों के लिए 6200 होमगार्ड को कॉल अप किया गया है. 06 अक्टूबर को होमगार्ड अपने-अपने जिलों में योगदान दे देंगे. जहां से जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें विधि व्यवस्था के संधारण में लगाया जाएगा.

दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक 6200 गृह रक्षकों को कॉल अप करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड को अनुरोध पत्र भेजा गया था.

मुख्यालय के पत्र पर होमगार्ड मुख्यालय के द्वारा अभी जिलों को गृह रक्षकों को तैयारी हालात में रखने का निर्देश दिया गया है. जिससे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन की स्वीकृति के पश्चात सम्बंधित जिलों के एसएसपी/एसपी को ससमय गृह रक्षक बल उपलब्ध कराया जा सके.

किस जिले में कितने होम गार्ड्स को किया गया कॉल अप

रांची- 600, खूंटी- 100, रामगढ़- 200, लोहरदगा- 200, गुमला- 300, सिमडेगा- 250, जमशेदपुर- 500, चाईबासा- 300, सरायकेला- 200, धनबाद- 400, बोकारो- 300, पलामू- 250, गढ़वा- 300, लातेहार- 300, हजारीबाग- 400, चतरा -250, कोडरमा- 200, गिरिडीह- 200, दुमका- 250, जामताड़ा- 100, साहिबगंज- 200, गोड्डा- 100, पाकुड़- 200 और देवघर से 100 जवानों को बुलाया गया है.