Newshaat_Logo

शहीद जवानों के परिवारों को मिला 1.10 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता, CM हेमंत सोरेन ने: राज्य सरकार शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकती और हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी

Jharkhand Desk: राज्य सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दोनों परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिसमें पेंशन और अन्य सेवांत लाभ भी शामिल हैं. झारखंड सरकार ने शहीद परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.
 
HEMANT SOREN
राज्य सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दोनों परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिसमें पेंशन और अन्य सेवांत लाभ भी शामिल हैं. झारखंड सरकार ने शहीद परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया. 

Jharkhand Desk: पलामू जिले में मनातू मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों के परिवार को राज्य सरकार बड़ी सहायता देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू जिले के दो शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. प्रत्येक को 1:10 करोड़ रुपए का चेक मिलेगा, जो एसबीआई द्वारा प्रदान किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की. इस अवसर पर परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा गया.

मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से बातचीत करते हुए उनकी पारिवारिक स्थिति और उनकी आवश्यकताओं का गहन ज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकती और हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी.

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क प्रदान करने के लिए रांची में एक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा. यह विद्यालय निजी विद्यालयों के मानक पर संचालित होगा और पुलिस विभाग द्वारा चलाया जाएगा. इसके लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पुलिस परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल निर्माण की योजना पर विचार कर रही है.

शहीदों के परिवार को मिला संबल: झारखंड सरकार ने किया 2.10 करोड़ मुआवज़े का  ऐलान Martyrs families get support: Jharkhand government announces Rs 2.10  crore compensation - Newsrbc.in

मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों को हिम्मत और धैर्य बनाए रखने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद परिजनों को मिलने वाले सभी लाभ जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं. इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

राज्य सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दोनों परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिसमें पेंशन और अन्य सेवांत लाभ भी शामिल हैं. झारखंड सरकार ने शहीद परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.