Movie prime

मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म आज से भरना शुरू, 12 दिसंबर तक मिलेगा मौका

Jharkhand Desk: झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC) की ओर से मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है. इच्छुक परीक्षार्थी कल से अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे.
 
Jharkhand News

Jharkhand Desk: झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां औपचारिक रूप से घोषित कर दी हैं. विद्यार्थी 18 नवंबर यानी आज से ऑनलाइन माध्यम के जरिए फॉर्म भर सकेंगे. जैक के अनुसार बिना विलंब शुल्क फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तय की गई है. इस अवधि में सभी सरकारी, निजी और प्लस टू स्कूलों के छात्र सामान्य शुल्क पर फॉर्म भर सकेंगे.

जिन विद्यार्थियों से निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं हो पाएगा, वे 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लेट फीस के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे. जैक ने साफ किया है कि फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही की जाएगी. इसके लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय किया गया है. विद्यालय प्रधान और छात्रों को ऑनलाइन प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.

सूत्रों के अनुसार इस बार परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की संभावना है. प्रस्ताव को हाल ही में जैक बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिली है. अंतिम शुल्क विवरण जैक सोमवार को वेबसाइट पर जारी करेगा.

जैक ने 2025–26 सत्र के लिए परीक्षा का संभावित शेड्यूल भी तैयार कर लिया है. मैट्रिक और इंटर परीक्षाएं फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी करने की तैयारी अप्रैल 2026 के लिए की जा रही है. सभी स्कूलों को छात्रों से समय पर फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं.