Movie prime

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह ले रहा हिंसक रूप, संदेह के आधार पर एक महिला समेत पांच लोगों को बंधक बनाकर पीटा...

Jharkhand: राजधानी रांची के एदलहातु इलाके में गुरुवार को महज शक के आधार पर दो महिलाओं और एक पुरुष को घेरकर पीट दिया गया. बताया गया कि वे ऑटो से एक बच्चे के साथ जा रहे थे और बच्चे के रोने पर किसी ने बच्चा चोरी की आशंका जता दी. देखते ही देखते भीड़ जुट गई और बिना पुष्टि किए हमला कर दिया. 
 
child kidnaping

Jharkhand: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है. बीते पांच दिनों में एक दर्जन से अधिक मामलों में संदेह के आधार पर लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. कई जगहों पर निर्दोष नागरिक भीड़ के गुस्से का निशाना बने हैं.

राजधानी रांची के एदलहातु इलाके में गुरुवार को महज शक के आधार पर दो महिलाओं और एक पुरुष को घेरकर पीट दिया गया. बताया गया कि वे ऑटो से एक बच्चे के साथ जा रहे थे और बच्चे के रोने पर किसी ने बच्चा चोरी की आशंका जता दी. देखते ही देखते भीड़ जुट गई और बिना पुष्टि किए हमला कर दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों को सुरक्षित निकाला गया. प्रारंभिक जांच में किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई है. अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाएं दर्ज की गई हैं. धनबाद, चतरा, जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह, रामगढ़, लातेहार और बोकारो में अफवाहों के कारण लोगों को पीटे जाने की घटनाएं सामने आई हैं.

चतरा जिले के पिपरवार क्षेत्र में कुछ दिन पहले संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बाद में स्पष्ट हुआ कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था. धनबाद और बोकारो में भी महिलाओं पर हमला किए जाने की घटनाएं हुईं, जहां पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.

झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांचें और कानून अपने हाथ में न लें. संदिग्ध स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से सावधान रहने की भी चेतावनी दी है.