हेमंत सोरेन से मिले पूर्व गुजरात सीएम शंकर सिंह वाघेला, दिशोम गुरु संग पुरानी तस्वीर की भेंट...
Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अति विशिष्ट तस्वीर के लिए श्री वाघेला के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा कि यह तस्वीर न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि झारखंड की राजनीतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण स्मृति है.
Feb 19, 2026, 21:00 IST
Jharkhand: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की.
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस वक्त की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे. मुख्यमंत्री ने इस अति विशिष्ट तस्वीर भेंट करने के लिए श्री वाघेला का आभार जताया.
इस मौके पर विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे.






