10वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार को झारखंड के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं
Jharkhand Desk: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए महत्वपूर्ण है और यह विकसित बिहार की दिशा में नई शुरुआत का प्रतीक है.
Nov 20, 2025, 16:14 IST
Jharkhand Desk: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए महत्वपूर्ण है और यह विकसित बिहार की दिशा में नई शुरुआत का प्रतीक है.
रघुवर दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण की बधाई दी और उपमुख्यमंत्री पद संभालने वाले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी शुभकामनाएँ दीं. इसके अलावा उन्होंने बिहार मंत्रिमंडल के सभी नए सदस्यों को भी बधाई दी.
अपने संदेश में रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई गति देग. उन्होंने उम्मीद जताई कि तेज प्रगति, मजबूत सुशासन, आधुनिक बुनियादी ढांचा और विकसित भारत 2047 के संकल्प में बिहार की अहम भूमिका होगी.
माननीय श्री @NitishKumar जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। साथ ही श्री @samrat4bjp जी, श्री @VijayKrSinhaBih जी को उपमुख्यमंत्री पद संभालने तथा बिहार मंत्रिमंडल के सभी नए सदस्यों को भी शुभकामनाएँ।
— Raghubar Das (@dasraghubar) November 20, 2025
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में… pic.twitter.com/3UYC8KzHYx