Movie prime

रांची के सेल सिटी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, धमाके से दहली पॉश सोसाइटी

Ranchi: रांची की पॉश कॉलोनियों में शामिल पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी मंगलवार की दोपहर अचानक हुए जोरदार धमाके से दहल उठी. ब्लॉक E-1 के एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसकी गूंज पूरी सोसाइटी में सुनाई दी. धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया...
 
JHARKHAND

Ranchi: सेल सिटी स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को अचानक आग लग गई. घर में आग लगने की वजह से एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में घर में मौजूद दो मासूम बच्चे फंस गए थे, लेकिन अपनी सूझबूझ की बल पर दोनों बच्चे आग से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे. रांची की पॉश कॉलोनियों में शामिल पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी मंगलवार की दोपहर अचानक हुए जोरदार धमाके से दहल उठी. ब्लॉक E-1 के एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसकी गूंज पूरी सोसाइटी में सुनाई दी. धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैलती चली गई. आग की तीव्रता उस वक्त और बढ़ गई जब घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे फ्लैट में अफरा-तफरी मच गई. फ्लैट में रहने वाले अभिषेक राज और उनकी पत्नी, जो दोनों बैंक में कार्यरत हैं, घटना के वक्त वे दोनों ड्यूटी पर थे, घर में उनके दो छोटे बच्चे एक बेटा और एक बेटी अकेले मौजूद थे. लेकिन इस भयावह स्थिति में बच्चों ने जो साहस और सूझबूझ दिखाई, उसने सभी को हैरान कर दिया. बड़े बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपनी छोटी बहन को भी सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा. उसने तुरंत गार्ड की मदद ली और दोनों बच्चे सुरक्षित बाहर आ गए.

सेल सिटी स्थित एक फ्लैट में आग लगी थी ,सूचना पर दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया गया है: पीके मिश्रा डीएसपी, हटिया

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक फ्लैट के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था.