Movie prime

हजारीबाग पुलिस ने नशा कारोबारी के खिलाफ लिया बड़ा Action, 350 एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर से किया नष्ट...

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस का कहना है कि अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ आर्थिक चोट करना जरूरी है. जिसे देखते हुए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा...
 
Jharkhand
Hazaribagh: जिले का चौपारण क्षेत्र इन दिनों अफीम की खेती के लिए चर्चा में है. हजारीबाग पुलिस ने नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 350 एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है. पुलिस ने अफीम की खेती पर ट्रैक्टर भी चलाया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम का कारोबार करने वालों को बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से अफीम की खेती हो रही है. सूचना के आलोक में वन विभाग के साथ एक पुलिस टीम बनाकर पिछले 15 दिनों तक कार्रवाई की गई. इसी के तहत पुलिस अफीम की खेती को नष्ट कर रही है. ताकि अफीम का नामोनिशान मिटाया जा सके.
हजारीबाग पुलिस का कहना है कि अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ आर्थिक चोट करना जरूरी है. जिसे देखते हुए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा.

अफीम की खेती से जुड़े मामलों की समीक्षा की जा रही है. इस समीक्षा के तहत तीन बार बैठक संपन्न हुई है. पंजाब, उत्तर प्रदेश के बरेली और राजस्थान से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

अफीम और अवैध नशे के व्यापारियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने कार्रवाई की है. अभी जो खेती हो रही है, वह जंगली क्षेत्र में हो रही है. खेती को लेकर इनपुट्स भी एकत्रित किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी: अंजनी अंजन, हजारीबाग एसपी
हजारीबाग का कटकमसांडी और केरेडारी भी कभी अफीम की खेती के लिए पूरे राज्य भर में सुर्खियों में रहता था.
बेहतर पुलिसिंग और जागरूकता के कारण अब यहां के किसान वैल्यू एडेड खेती कर रहे हैं. अधिकतर किसानों ने टमाटर और स्ट्रॉबेरी की खेती करना शुरू किया है. एक सकारात्मक पहल समाज की कही जा सकती है.
अफीम की खेती के खिलाफ हजारीबाग पुलिस गुप्तचर के अलावा टेक्निकल मदद भी ले रही है. सेटेलाइट मैपिंग और ड्रोन की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है.
यही कारण है कि हजारीबाग पुलिस ने लगभग 300 एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती नष्ट किया है. हजारीबाग एसपी ने बताया कि पिछले 19 दिनों से लगातार कार्रवाई चल रही है, जिसमें भारी मात्रा में लगी अफीम की खेती को खत्म किया है.
चौपारण पुलिस एवं वन विभाग ने 19 दिनों में गौतम बुद्ध आश्रयणी (सेंचुरी) में कुल 355 एकड़ में लगी अफीम नष्ट की है. 13 जनवरी को 10 एकड़, 16 जनवरी को 70 एकड़, 19 जनवरी को 60, 21 जनवरी को 100, 25 जनवरी को 70, 30 जनवरी को 8, 2 फरवरी को 25 और 3 फरवरी को 10 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया है.