Newshaat_Logo

Gold Price in Ranchi Today: सोना-चांदी लेने वक़्त नहीं उठाए ये रिस्क, वरना झेलना पड़ सकता है यह भारी नुकसान

 
Gold

Jharkhand Desk: आया मौसम त्यौहारों का. जी हां, सितम्बर माह शुरू होने का मतलब त्यौहारों का महीना शुरू होना। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी लेने का मूड बना रहे हैं तो एक बार ताजा रेट जरूर चेक कर लें. जाहिर सी बात है सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना हलचल देखने को मिलती है. ऐसे में बिना सही जानकारी के सोन या फिर चांदी की खरीदारी करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. 

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 99,700 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,04,690 रुपये है. वहीं, प्रति किलो चांदी 1,37,000 रुपये के भाव से बेची जा रही है.

चांदी के भाव स्थिर
रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने कि कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. आज चांदी 1,37,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही है, जबकि कल बुधवार को चांदी 1,37,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं है.

सोना हुआ महंगा
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने के कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 98,900 रुपये था, जबकि आज इसकी कीमत 99,700 रुपये है. यानी इसके भाव में 800 रुपये कि तेजी है. वहीं, बुधवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,03,850 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,04,690 रुपये है. यानी इसके भाव में 840 रुपये की तेजी है.

बोकारो, जमशेदपुर और देवघर में रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का भाव 106,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है. वहीं, जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,050 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 1,07,040 रुपये और चांदी 1,25,320 रुपये प्रति किलो है. देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 98,432 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का 1,07,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,25,320 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है.

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वॉलिटी को नजरअंदाज न करें ना ही हॉलमार्क चेक करना भूले. सबकुछ देखकर ही गहना खरीदें क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.