Newshaat_Logo

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! घाटशिला में 4 बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज...रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Jharkhand Rail News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने घाटशिला स्टेशन पर 4 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है. यह सुविधा 11 सितंबर 2026 से शुरू होगी. रेलवे ने ट्रेनों के ठहराव और समय का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इससे घाटशिला और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
 
JHARKHAND

Jharkhand Rail News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने घाटशिला स्टेशन पर चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का नया शेड्यूल जारी किया है। यह सुविधा 11 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

Railway News: गुड न्यूज! अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी शक्तिपुंज एक्सप्रेस,  देखें ट्रेन का पूरा शेड्यूल - Shaktipunj Express will stop at McCluskieganj  station on 12 october indian ...

घाटशिला स्टेशन पर गीतांजलि एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में रुकेंगी। सभी चार ट्रेनों का स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा।

इन ट्रेनों को मिला स्टॉपेज

  • 12959 CSMT मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
  • 12860 हावड़ा-CSMT मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस
  • 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस
  • 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के रुकने से घाटशिला और आसपास के यात्रियों को मुंबई, पुणे और हावड़ा की यात्रा के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाने की जरूरत कम होगी।