Newshaat_Logo

पलामू में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Palamu: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मरांडी ने JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का मुद्दा भी उठाया और सरकार पर छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया.
 
JHARKHNAD POLITICS

Palamu: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पलामू में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है और सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।

Tiranga Yatra taken out in Palamu

छात्रों की मांगों के साथ BJP- बाबूलाल मरांडी

मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को भाजपा समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार उनकी आवाज उठाने का काम कर रही है। छात्र आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शामिल होने के सवाल पर मरांडी ने कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और छात्रों की मांगों को समझ रहे हैं।

शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के वीर शहीदों को याद करने और उनके बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

गांधी मैदान से साहित्य समाज चौक तक पहुंची यात्रा

पलामू के मेदिनीनगर स्थित गांधी मैदान पार्क से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए साहित्य समाज चौक पहुंची। यात्रा शुरू होने से पहले बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेताओं ने गांधी मैदान पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा के साथ सभी नेता साहित्य समाज चौक पहुंचे, जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

सांसदों और विधायकों समेत कई नेता रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद कालीचरण, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।