झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना; 40 की रफ्तार से चल सकती है हवा
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और लातेहार में बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है. दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई है पर आज 8 जिले में बारिश हो सकती है.
विभाग के अनुसार, आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

सिमडेगा में सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 34.2 मिमी बारिश सिमडेगा में हुई. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 21 मिमी, बेड़ो में 16.5 मिमी और खूंटी में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. बुधवार देर शाम से रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, कोडरमा और कोल्हान के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ बारिश हुई. कई स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.
पलामू और गढ़वा में गर्मी बरकरार
जहां एक ओर राज्य के कई हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं पलामू और गढ़वा जैसे पश्चिमी जिलों में आज भी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
वहीं रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. बारिश वाले इलाकों में तापमान में गिरावट के कारण लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली है.
11 मई तक बारिश के आसार, मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने 11 मई तक राज्य में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. विभाग का कहना है कि इस दौरान झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. बारिश से किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने 11 मई तक राज्य में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.
हालांकि विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर वज्रपात और तेज हवा के समय खुले स्थानों में नहीं रहने की अपील की गई है. फिलहाल मौसम का यह बदला रूप झारखंडवासियों को गर्मी से राहत देने वाला साबित हो रहा है.







