हीटवेव अलर्ट! झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, अब लू का कहर! पलामू–गढ़वा में 44°C के पार पारा...
- दोपहर 12–4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
- हल्के कपड़े पहनें, पानी/ORS का सेवन बढ़ाएं
- सिर ढककर रखें, चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत आराम करें
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी झारखंड के इलाकों में शुष्क हवाओं के चलते गर्मी और अधिक तीखी होगी. दोपहर के समय लू चलने की संभावना है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. राज्य के लगभग सभी जिलों में पारा चढ़ने वाला है. डालटनगंज (पलामू), चतरा और गढ़वा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. यहां भीषण गर्मी रहेगी.
)
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और चाईबासा में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. वहीं, रांची, रामगढ़ और बोकारो में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.वहीं, देवघर, दुमका और गोड्डा में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
)
बढ़ते तापमान और लू की संभावना को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें और अगर निकल भी रहे हैं साथ में छाता लेकर निकलें. जितना हो सके खुद को हाइड्रेटेड रखें. मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल से राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों (पलामू, गढ़वा, चतरा आदि) में लू (Heat Wave) चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. यह स्थिति 21 अप्रैल तक और गंभीर हो सकती है.
अगले 48 घंटों का ट्रेंड
- पश्चिमी जिलों में अत्यधिक गर्मी और लू
- न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर
- फिलहाल बारिश की कोई ठोस संभावना नहीं
क्या करें, क्या न करें
- दोपहर 12–4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
- हल्के कपड़े पहनें, पानी/ORS का सेवन बढ़ाएं
- सिर ढककर रखें, चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत आराम करें
मौसम की इस तपिश में प्रशासन ने भी अलर्ट रहने और ज़रूरत पड़ने पर एहतियाती कदम उठाने के संकेत दिए हैं







