Newshaat_Logo

Heatwave Alert: झारखंड के कई इलाकों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही टूट रहे सारे रिकॉर्ड...

Jharkhand Weather Update: झारखंड मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है.
 
IMD-Heat-Alert

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अप्रैल महीने में कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. अप्रैल महीने में ही रांची का पारा 40 डिग्री से पार कर गया है, जबकि मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और बोकारो का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में रिकॉर्ड किया गया. 

relief from scorching heat rain forecast in up - यूपी में भीषण गर्मी से मिलेगी  राहत, बुंदेलखंड में 46°C पहुंचा पारा! जानें बारिश पर IMD का लेटेस्ट अपडेट -  up weather today

राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.

राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो डालटनगंज में तापमान 43–44 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और गिरिडीह जैसे इलाकों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर हैं, जहां बिजली और पानी की समस्या गर्मी को और बढ़ा रही है.

पंखा भूलिए, AC और कूलर की पड़ेगी जरूरत, भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई

जहां एक ओर अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश से राहत मिली है. सिमडेगा में सोमवार को 8 मिमी बारिश दर्ज की गई. खूंटी में भी छिटपुट बारिश हुई. बारिश के कारण यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अप्रैल को राजधानी रांची बोकारो, धनबाद सहित कई इलाकों में लू चलेगी. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Weather News: रायपुर में शुरू हो गई भीषण गर्मी, अगले दो दिन में हो सकती है  बारिश | Severe Heat Has Started In Raipur It May Rain In The Next

झारखंड मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है.

सोमवार को अलग- अलग जिलों का तापमान

लोहरदगा का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 34.3 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 37.2 डिग्री सेल्सियस और पाकुड़ में 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं हजारीबाग में 39.7 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 36.0 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 41.1 डिग्री सेल्सियस और कोडरमा में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा गोड्डा में 37.1 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

गर्मी से बदला स्कूल का टाइम 

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी किया है कि आठवीं तक की कक्षाएं दिन के 11.30 बजे तक ही और नौवीं से 12वीं तक की क्लास 12 बजे तक ही संचालित की जाएं. इस आदेश के बाद रांची जिला प्रशासन ने मंगलवार से सभी स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया है. 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें. कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव और दोपहर की गतिविधियों पर रोक लगाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं.