Newshaat_Logo

कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश की दस्तक, झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, पलामू सबसे गर्म

Jharkhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से राज्य में मौसम का यह उलटफेर देखने को मिल रहा है. अगले कुछ दिनों तक झारखंड में कहीं लू तो कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. एक ओर पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी ओर राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार डालटनगंज का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पलामू राज्य का सबसे गर्म इलाका बन गया है.

Bihar weather update Due to scorching heat risk of heat stroke increased  warning in 5 districts बिहार: भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा,  5 जिलों में चेतावनी, Bihar Hindi

मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. लगातार चल रही गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को दिन में घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है.

वहीं दूसरी तरफ रांची, दुमका, बोकारो और आसपास के इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

UP के 26 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिलें का हाल!

IMD रांची के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 36-46°C के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम 24-29°C के आसपास होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान 40-50 km की रफ्तार से तेज हवाएं कई जगहों पर चल सकती हैं.

झारखंड की राजधानी रांची समेत संथाल परगना के जिलों दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. इन जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. जहां रांची में अधिकतम तापमान करीब 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि बारिश वाले जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की संभावना है.

झारखंड के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी. जहां गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. धनबाद, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों में शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.