Newshaat_Logo

Heatwave Vs Rain: झारखंड के इन इलाकों में लू, रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों, विशेषकर गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है. 26 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 30 जून तक बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में लोगों को अभी भी भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है.

Tomorrow Weather | 5th June Mausam Alert | IMD Rain Alert | 70 KM की रफ्तार  से तूफानी हवाएं, 7 दिनों तक बारिश का तांडव, IMD का मानसून की वॉर्निंग -  News18 हिंदी

सावधान गुरुग्राम! फिर तपाने आ रही लू, 43 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा; येलो  अलर्ट- Gurugram weather update IMD issue yellow alert heatwave likely to  return, Gurgaon Hindi News - Hindustan

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण रांची और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

एक से 24 जून तक झारखंड में 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस दौरान सामान्य बारिश 132.2 मिमी होनी चाहिए, लेकिन वास्तविक वर्षापात 55.6 मिमी ही है. वहीं, रांची में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में इस दौरान सामान्य बारिश 137.4 मिमी है, लेकिन अब तक 119.6 मिमी ही बारिश हुई है. 

25-26 जून का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों, विशेषकर गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है. 26 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन होने के आसार हैं. 

कई जिलों में अब भी गर्मी और उमस का असर 

बुधवार को रांची में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि, बोकारो में छिटपुट बारिश हुई है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, जमशेदपुर का 37.6 डिग्री, बोकारो का 36.2 डिग्री व चाईबासा का 37 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, मॉनसून के झारखंड पहुंचने के बाद भी अब तक यहां के लोगों को लगातार झमाझम बारिश देखने को नहीं मिल रही है. इस कारण गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है. अब भी पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में लू की स्थिति बनी हुई है. 

राजधानी रांची में बुधवार को हुई बारिश से एक ओर लोगों को जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. खेलगांव चौक, बरियातू रोड, सेवा सदन पथ, रातू रोड, डिस्टिलरी पुल के पास और सिरमटोली चौक में नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा.